खेल तो हुनर का है~
कहते है यहां लोग की ये सहर-गांव तो सभी का है,
क्यूंकि बिना मांगे संसार पाना भी तो खेल हुनर का है।
जीने को मरता है जो गरीब से ज्यादा अमीरी का है,
क्यूंकि मृत्यु को टालने का खेल भी तो हुनर का है।
पूरी चाहतें हो या ना हो सब तो उसका खरीदी का है,
क्यूंकि आदमी को प्यार करना भी तो खेल हुनर का है।
कंठ कोमल नहीं तो उसको गीत स्वीकार सभी का है,
क्यूंकि हवा-पानी चुराने का खेल भी तो हुनर का है।
अंगार दुखियों के गले का हार तो थोड़ा सभी का है,
क्यूंकि राजनीति का तो कुछ नहीं तो खेल हुनर का है।
By~ Pradeep Yadav
अंगार;
संस्कृत ; संज्ञा पुल्लिंग
दहकता हुआ कोयला या लकड़ी का टुकड़ा; अंगारा।
लाल रंग।
Comments
Post a Comment