मेरी मां मुझसे इतना क्यों प्यार करती है,
क्या देखती है मुझमें जो चुराए रखती है,
कहती है दुआ है की जायेगा उच्चाइयों पे,
तो फिर छत से नीचे क्यों नही देखने देती है।

मेरी मां मुझसे इतना क्यों प्यार करती है,
क्यों मेरी उंगली थामे धीरे-धीरे चलती है,
कहती है पिता जितना बड़ा हो जा पहले,
तो फिर गिरने से दौड़ी क्यों बचाने आती है।

Comments

Popular Posts