गरीब बता कर तोल दिया~
हां, जब दर्द बढ़ा तो मैंने भी उठ कर बोल दिया,
न्याय मांगने पर क्यों गरीब बता कर तोल दिया।
सरगम की मानो तो जैसे उन्होंने डर खोल दिया,
जब काली कोयल बन के सबमें डर घोल दिया।
हां, फिर जाने क्यों मुझे ही बजाने को ढोल दिया,
मेरे जीवन को मुट्ठी में करके पूनम में रोल दिया।
पलभर को चमकता जुगनू ओढ़ा कर झोल दिया,
मृत्यों के ऊपर चढ़ नोटों की गड्डी को खोल दिया।
हां, सुबह होते ही स्वच्छ भारत का बोल दिया,
अपनी जेब भरने को नए बहनों से मोल दिया।
By~ Pradeep Yadav
तोल;
Weighing
सरगम;
संस्कृत ; संज्ञा पुल्लिंग
(संगीत) सात सुरों का समूह; स्वर-ग्राम; सप्तक
सातों सुरों के उतार-चढ़ाव या आरोह-अवरोह का क्रम
किसी गीत या ताल में लगने वाले स्वरों का उच्चारण।
पूनम;
संस्कृत ; संज्ञा स्त्रीलिंग
जिस दिन आकाश में चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं में रहता है और पूरा दिखाई देता है; एक तिथि; पूर्णिमा; पूर्णमासी
शुक्ल पक्ष का अंतिम दिन।
Comments
Post a Comment