इस महामारी में जीना सीख गया हूं~
मैं उन हवाओं से दहशतंगेज़ के आगे हार गया हूं,
झूठी खबरों से तसव्वुर में ही जीना सीख गया हूं।
भूख के थप्पड़ से मिट्टी के पैर चबाना सिख गया हूं,
छिले हुए घायल पाँवों से पार पाना सिख गया हूं।
नेता हमसे और मैं धोखा-धडी ज्ञान से सिख गया हूं,
उनसे चेहरे पे इक और चेहरा पहनना सिख गया हूं।
बाजारों में बिक रहे है नए चेहरे कुछ पैसे खर्चने से,
कब तक आखें चुराता मैं मुंह छुपाना सिख गया हूं।
देखो सरकार के कहने से आत्मनिर्भर भी बन गया हूं,
ख़ुद ही बीमार और दवा-ज़मीन ढूढ़ना सिख गया हूं।
मैं उन्नीस का होकर उम्र से पहले कितना सिख गया हूं,
निखरना था कविताओं से अब अखरना सिख गया हूं।
By~ Pradeep Yadav
दहशतंगेज़;
Hindi; Adverb
Panic
तसव्वुर;
imagination, contemplation, reflection, conception
चबाना;
Sanskrit ; Adverb
chew, masticate, crunch, champ, bite
अखरना/ अखरने;
खलना; कचोटना, बुरा लगना।
to feel bad-colloquial
Comments
Post a Comment