पहले और बाद में~
इस भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में सब फर्जी सा लगता है,
कराबत तक बात न आए तो सब आरज़ी सा लगता है।
पोशीदा कुछ भी नहीं सब कुछ साफ़-साफ़ रखा है,
पहले से ऐब था हुनर में अब अफ़्ज़ाइश सा लगता है।
शुरू में सबको देश दिखता था अब वज़ीफ़ा दिखता है,
जाने क्यूं मुझे यहां हर इक आदमी मसनूई सा लगता है।
मृगनयनी पे फिर सबका दिल जा कर फिसलता है,
बाद में हिज्र से दीदा-ए-तर करके सब अच्छा लगता है।
By— Pradeep Yadav
aarzii;
आरज़ीعارضی
temporary
कराबत;
नजदीकी, समीपता, नाता, रिश्ता,संबंध।
पोशीदा;
गुप्त; छिपा हुआ, ढका हुआ।
aib;
ऐबعیب
defect, vice, blemish, imperfection
दोष, बुराई, पाप, भूल, गुनाह
afzaa.ish;
अफ़्ज़ाइशافزائش
increase, augmentation, growth
वृद्धि, बढ़ती, ज्यादती ।
वज़ीफ़ा;
[सं-पु.] - 1. छात्रवृत्ति 2. पेंशन; वृत्ति 3. अच्छे कार्य के प्रोत्साहन के लिए किसी संस्था, सरकार अथवा देश की ओर से दिया जाने वाला धन 4. इस्लाम धर्म में श्रद्धापूर्वक किया जाने वाला जप या पाठ।
masnuu.ii;
मसनूईمصنوعی
artificial, fabricated, counterfeit
मृगनयनी;
हिरण या हिरण के शावक-सी सुंदर आँखों वाली स्त्री।
hijr;
हिज्रہجر
separation from beloved
जुदाई, वियोग, विछोह, विरह
diida-e-tar;
दीदा-ए-तरدیدۂ تر
tearful eyes
भीगे नेत्र
Comments
Post a Comment