देखते रहना तुम—

सहर जीतेगा या गांव हराएगा ये बस देखते रहना तुम,
अभी ख़ामोशी के ज़ल-ज़ले उठेंगे तो देखते रहना तुम।

हज़ारों मेहरबाँ साथ आयेंगे आखें खोल देखते रहना तुम,
कभी इस राह से गुजरी थी दुनिया ये ख़्याल देखते रहना तुम।

मुद्दई' किसके कितने गुज़र गए ये भी देखते रहना तुम,
सुकून के इंतज़ार में खुद को बस कोसते रहना तुम।

मंज़र-ए-आम करा तमाशा देखने वालो देखते रहना तुम,
तुम्हारा देखना बहुत जरूरी है बस-सब देखते रहना तुम।

क़ाफ़िला वहीं निकलेगा जन्नत-सा बस देखते रहना तुम,
ख़्वाब बे-असर कोशिश करके महशर देखते रहना तुम।

मौसम की तरह बे-मेहर दीदा-ए-तर बस देखते रहना तुम,
दर्स-ओ-तदरीस मंसब हूं मैं पैसों की तरफ़ देखते रहना तुम।

दर्स-ओ-तदरीस की तरफ़ देखूंगा रोकने का देखते रहना तुम,
नहीं रुके तो यहीं कब्र बन जायेंगी बस देखते रहना तुम।


                                            by— Pradeep Yadav




mudda.ii
मुद्दई'مدعی
plaintiff, claimant, accuser, enemy

qaafila
क़ाफ़िलाقافلہ
caravan

mahshar
महशरمحشر
tumult, day of Resurrection, a place of rising and assembling, a tumultuous or noisy place, the Last Day
आखिरी दिन किसी के फैसले का।।

mehrbaa.n
मेहरबाँمہرباں
kind

manzar-e-ām
मंज़र-ए-आम
Public view 

be-mehr
बे-मेहरبے مہر
loveless

diida-e-tar
दीदा-ए-तरدیدۂ تر
tearful eyes
भीगे नेत्र

dars-o-tadriis
दर्स-ओ-तदरीसدرس و تدریس
teaching and learning

mansab
मंसबمنصب
dignity, office, post
पद, उहदा, बड़ी पदवी, अधिकार, हक़, कर्तव्य, फ़र्ज ।।

Comments

Popular Posts