हालांकि ये वैसे है जैसे~

हमनें काटी है जिंदगी आधी तो दबाव पर,
हालांकि ये वैसे है जैसे तोहमत हो सद्भाव पर।

हमनें जीना मरना छोड़ दिया औरों के भाव पर,
हालांकि ये वैसे है जैसे सवारी कागज़ के नाव पर।

हमनें खेला है खेल अपनी ख्वाइशों के दाव पर,
हालांकि ये वैसे है जैसे गर्मी में बैठे अलाव पर।

हमनें हंसते-हंसते घर बना लिया इक चाव पर,
हालांकि ये वैसे है जैसे पेड़ कागज़ की छांव पर।

हमनें ख़्वाब भी रखें है अपने आखिरी पड़ाव पर,
हालांकि ये वैसे है जैसे रौज़न पहाड़ के चढ़ाव पर।


                                         By— Pradeep Yadav




alaav;
अलावالاؤ
bonfire, campfire

rauzan;
रौज़नروزن
hole, window

tohmat;
तोहमतتہمت
Allegation, Accuse
false accusation, suspicion of guilt
आरोप, लांछन, ग़लत इल्ज़ाम- बुहतान, संदेह, शंका

sadbhaav;
सद्भाव
harmony, amiableness, good faith
सुशीलता, सौजन्य, मिठास, माधुर्य, अच्छी नीयत, सद्भाव, सद्‍भावना

Comments

Popular Posts