ज्ञान~
हर शख़्स यहां सताया गया है रुलाया गया है,
सबको सच थोड़ा ही समझ में आया हुआ है।
बलात्कार का दाम घटाया गया है दबाया गया है,
हिस्सा है किसी का किसी और को चौकाया हुआ है।
हर एक बात में उलझाया गया है भगाया गया है,
अनपढ़ों के इशारों पे फैसला सारा आया हुआ है।
हिंदी और अंग्रेजी में गाया गया है सुनाया गया है,
उर्दू आने वाले पीढ़ी के लिए मुजरा बचाया हुआ है।
बुरा लगे तो लगे ये लगाया गया है लगवाया गया है,
बाकी जगह ज़हर तेरे दरवाजे पे मीठा आया हुआ है।
घर में कुछ बाहर कुछ समझाय गया है, बताया गया है,
ज्ञान ये अधूरा ही लगेगा क्योंकि आधा ही आया हुआ है।
By— Pradeep Yadav
Comments
Post a Comment