अधीर हूं~
मैं इश्क़ में उसके अधीर हूं,
चाहत में कुछ इस कदर चूर हूं।
मैं उसके दिल के बेहद करीब था,
खुश हूं की अब भी उसका गुरूर हूं।
मैं उसके नजरों से जरा दूर हूं,
तस्वीर देखने को बड़ा मजबूर हूं।
मैं साथ था उसके अब बहुत दूर हूं,
उसके वजह से आज मशहूर हूं।
मैं खुद की हरकतों का हुज़ूर हूं,
ज़िंदगी में मावरा-ए-रसन से दूर हूं।
मैं जाने उसका कौन हूं और क्यूं हूं,
आज भी बातें हो रही की बे-क़ुसूर हूं।
मैं ख़्वाब में देखा की उस हूर से दूर था,
खड़ा हूं कहा जाने क्यूं खुदसे सुदूर हूं।
मैं लब-ओ-रुख़्सार का उसके जरूर हूं,
जू-ए-शीर करा बहुत मगर महज़ अग़्यार हूं।
By— Pradeep Yadav
अधीर;
impatient
बेताब
huzuur;
हुज़ूरحضور
presence of a superior authority
be-qusuur;
बे-क़ुसूरبے قصور
not guilty
juu-e-shiir;
जू-ए-शीरجوئے شیر
performing an impossible task
कठिन काम करना, कठिन काम में मर जाना
मावरा-ए-रसन;
beyond rope
lab-o-ruKHsaar /lab-o-ruKHsaar/;
लब-ओ-रुख़्सार لب و رخسار
lips and cheeks
aGyaar;
अग़्यारاغیار
strangers, opponents
अनजान लोग, अजनबी, प्रतिद्वंदी, विरोधी، पराए लोग، दुश्मन (बहुवचन)
‘गैर' का बहु., अस्वजन, गैर लोग, प्रतिद्वंद्वी जन, रक़ीब लोग।
सुदूर;
Far away
Comments
Post a Comment