सादगी~

उसने अपने चेहरे को छुपाए रखा था,
किस्से सब खुल गए जो बनाए रखा था।

कोई दीवाना आंसू गम के बहाए रखा था,
इश्क़ के सुलूक ने उसे हराए रखा था।

हुस्न से नहीं होती मोहब्बत बताए रखा था,
वो क्यूं था जो सारे जुमले सुनाए रखा था।

सोच ने दुनिया में सबको चौपाए रखा था,
सच से अच्छा झूठ में खुद को पाए रखा था।

वो इस अंदाज़ में खुद को समझाए रखा था,
कि बढ़ते गम में भी खुद को हसाए रखा था।

जिस्म से न हो इश्क़ ये ज्ञान पाए रखा था,
कैसे कबूल करे इश्क़ जो सब छुपाए रखा था।

होठों पे उसके चेहरे को देख मुस्कुराए रखा था,
इश्क़ जो उसको आता था उसने बताए रखा था।

हारा की जीता ये वक्त ने दफनाए रखा था,
सादगी दिखावे की नहीं अपनाए रखा था।

वो था जो सब कुछ मोहब्बत में जलाए रखा था,
सपने ही नहीं जलते कुछ शर्म पहनाए रखा था।




                                   By— Pradeep Yadav



jumle;
जुमले جملے
sentences

chaupaa.e
चौपाएچوپائے
Four legged animals

suluuk
सुलूकسلوک
manner, mode, conduct, way of life
अच्छा व्यवहार
रास्ता चलना, व्यवहार, तर्जेअमल, ग़रीबों और दुखियारों को रुपये-पैसे से सहायता, ईश्वर की खोज ।।

Comments

Popular Posts