क्यों सबको भगवान बनाया है~

क्यों यहां कुछ अच्छे हैं और क्यों यहां कुछ इतने बुरे हैं,
क्या इनकी मजबूरी है और क्यों ये पैसों पर ही अड़े हैं।

मैंने सुना था बचपन में ये देश है भरोसे और उम्मीदों का,
अब मैं देख रहा रिया-कारी का तिजारत है बाजारों का।

जब नजरों में ही पैसे हो और सिर्फ दौर है जेब भरने का,
फिर आदमी छुपाए तो छुपाए कैसे रंग ये लाल हाथों का।

उस वक्त तक नहीं मिली मुझे उज़्र इस ज़माने से,
जब तक इंसान पस्त नहीं हुआ इन कलाबाजारियों से।

जफ़ा-ए-दोस्त इश्क और मोहब्बत में खुदा बनाया सबको,
क़द्र-दानी ही काफ़ी होता अहबाब से दुश्वारी हुई मुझको।

खुदा बना कर जब भी पूजा है हम इंसानों ने इंसानों को,
नहीं बदल सके खुद को और बढ़ावा दिया हैवानियत को।

ऊंचे काम हुआ करते थे पहले सुना था ईमानदार हुआ करते थे,
दरवेश थे पहले अब दौर है सम्त कलयुग का और बद-कारी की बातें है।


                                   By~ Pradeep Yadav

riyaa-kaari;
रिया-कारी رِیا کاری
hypocrisy, double standard, pretence, dissimulation, show

tijaarat;
तिजारत تِجارَت
trade, commerce, business, traffic

uzr;
उज़्रعذر
excuse, apology, plea
तर्क।

jafaa;
जफ़ाجفا
oppression, violence, injustice, tyranny of beloved
अत्याचार

qadr-daanii;
क़द्र-दानीقدر دانی
appreciation, connoisseures

ahbaab;
अहबाब احباب
friends, lovers, dear ones
मित्र, दोस्त, प्रिय जन
'हबीब' का बहु., मित्र लोग, दोस्त, अहवाब ।।

dushvaarii;
दुश्वारी دشواری
difficulty
कठिनता, मुश्किल,तंगीतुर्शी, दरिद्रता, आपत्ति, मुसीबत।

बद-कारी بَد کاری;
fornication, unnatural offence, wickedness, misdeed, licentiousness, profligacy, evil deeds
adultery,
व्यभिचार, अप्राकृतिक अपराध, दुष्टता, दुराचार, व्यभिचार, अपव्यय, दुष्ट कर्म।

darvesh;
दरवेश درویش
mendicant
saint, mendicant
क़लंदर, साधु-संत

samt;
सम्त سمت
direction/ path
दिशा की ओर

Comments

Popular Posts