गैर-मौजूदगी~

देर तक जागूं तो सुला देना,
ख्वाब से भटकु तो संभाल लेना।

इससे पहले कहीं गंभीर हो जाए हालात,
मुझको प्यार से गले लगा लेना।

आसान नहीं होता है दूर रहना,
ख्वाब पूरे होते अगर साथ रहता।

उम्मीदों पर दुनिया कायम है अब भी,
अपराधी बनने से पहले हाथ थाम लेना।

मैं जी रहा हूं तेरे खातिर मर-मर के,
अपनी गैर-मौजूदगी का अंजाम देख लेना।

                     By~ Pradeep Yadav

Comments

Popular Posts