रुकी कलम
न सीने पर है यंत्रणा,
न हाथों में कलम है।
न थिरकते कदम है,
न ही है कोई पीड़ा।
जिसमें घर है मेरा,
वाहा वजूद ही क्या है मेरा।
जिसे देखो वही परेशान है,
पैसा पाकर भी लाचार है।
न देखो कल की कमी,
न देखो आंसुओं की नमी।
न तो मैं हर शहर हर गांव आऊंगा,
न तो अब कलम उठाऊंगा।
नासमझ और अहंकार से भरे है यहां सब,
बराबरी भी करनी है और चाहिए सीढ़ी जीत की।
न वहम है कोई अब,
न ही कोई आस है।
न तो कोई है यहां तुम्हारे लिए,
न तो कोई हनुमान है।
न तो सोच बदली है,
न बदलेगी अब किसी की।
कुछ दम तुम दिखाना,
कुछ वो दिखाएंगे।
होते गलत कामों को घर से बदलना,
क्यूंकि बाहर निकलोगे तो घर वाले डरे सहमे रात गुजारेंगे।
न तो कष्ट है सीने में,
न तो गम है किसी कोने में।
बीमार है यहां सब अपने तरीके से,
कोई शराब तो कोई शबाब में।
By— Pradeep Yadav
Comments
Post a Comment