सपना

मैं लिखना चाहता हूं एक सपना,
एक ऐसा सपना जो सिर्फ मैंने देखा।
एक ऐसा सपना जिसमें तू है कहीं,
वो सपना जिसका मुझे अब कुछ याद नहीं।

मैं लिखना चाहता हूं एक सपना,
एक ऐसा सपना जिसमें वो पास है।
एक ऐसा सपना जो समंदर से भी पार है,
कि महीने बित जाए और बरकरार उसका बुखार है।

मैं लिखना चाहता हूं एक सपना,
एक ऐसा सपना जिसकी मुझे तलाश है।
एक ऐसा सपना इसमें वो खास है,
वो सपना जिसका मुझे अब इंतज़ार है।

मैं लिखना चाहता हूं एक सपना,
एक ऐसा सपना जिसका कोई अंत नहीं।
एक ऐसा सपना जो दफन हो चुका है,
उस मोड़ पर जिससे मै कई दफा वापस आ मुड़ चुका।



                      By— Pradeep Yadav

Comments

Popular Posts