कविताओं
मेरी कविताओं में तुम इतना ना डूब जाना,
पढ़ना और भूल जाना।
शौक से पढ़ना मेरी कविताओं को,
कविता भूल जाना और मुझे याद रखना।
मेरी कविताओं में तुम गीत गाना,
पढ़ते-पढ़ते तुम कहीं चुप ना हो जाना।
ध्यान से जो पढ़ना तुम मेरी कविताओं को,
मेरे जाने के बाद कभी खुद को ना रुलाना।
जो मेरी याद आए तो मुझे दिल से बुलाना,
अगर आ गया तो इसे ख़्वाब समझ जाना।
मेरी कविताएं पढ़कर तुम प्यार की चिता जलाना,
मेरी मोहब्बत अगर भूल जाओ तो कविताओं में वापस चली आना।
By— Pradeep Yadav
Comments
Post a Comment