बिखरा हुआ~

जंग में परिवार का हिस्सा और एक नया किस्सा हुआ,
इंसान मोहब्बत में अपनी ही दहलीज़ पे बिखरा हुआ।

एक अजीब सी प्यास और लज़्ज़त का अंदाज़ा हुआ,
है मेरे अंदर भी कोई जिसका मुझे बाद में अंदेशा हुआ।

मैं क़फ़स में भी ना था फिर भी जाने क्यूं रिहा हुआ,
बे-सदा किया गया और ना-आश्ना बना के दफा हुआ।

राह निकली तो जाने क्या वहां सिलसिला चालू हुआ,
देख क्यूं हैं मेरे देश में यूं अब तक सब बिखरा हुआ।


                                               By~ Pradeep Yadav

दहलीज़ دَہْلِیز ;
threshold, place, city
entrance hall, vestibule

लज़्ज़त لَذّت ;
taste, flavour, deliciousness, relish, pleasure, delight, joy

बे-सदा بے صدا ;
voiceless

क़फ़स قَفَس ;
cage for birds
net, trap
(metaphorical) prison, jail

ना-आश्ना نا آشنا ;
stranger, unacquainted, unknown, unfamiliar, friendless, stranger

Comments

Popular Posts