प्यार~
सबको पता है मुझे दिखावे से सख्त नफरत है,
मैं प्यार को ठुकरा देता हूं मुझे खुदसे मोहब्बत है।
ये दिल प्यार की एक नजर के लिए बेकरार है,
मुस्कान के बाण से छलनी होने को तैयार है।
प्यार की तलाश में मैं सबको प्यार करता हूं,
कारोबार नहीं मैं साफ मन से बात करता हूं।
इस मोहब्बत की राह में ऐसे भी मंजर आते हैं,
कि प्यार में कई बार हमारे खंजर काम आते हैं।
प्यार में आख़िरी दफा ग़ज़ल होना चाहता हूं,
पहले प्यार में मैं कुछ इस कदर होना चाहता हूं।
By~ Pradeep Yadav
Comments
Post a Comment