क्यूं ना~
क्यूं ना कुछ किया जाए,
मरने से अच्छा जीया जाए।
ख्वाब खोकर कहां जाए,
सोकर ये फिर से आ जाए।
क्यूं ना जवाब खोजे जाए,
पूछने से अच्छा दिया जाए।
दुश्मनों से क्यों लड़ा जाए,
हाथ जोड़कर चला जाए।
क्यूं पर्दा किया जाए,
काम से काम किया जाए।
दुनियादारी में कहां जाए,
अपनों का ख्याल किया जाए।
क्यूं ना कुछ सीखा जाए,
मिल के क्यूं ना रहा जाए।
दीवार क्यों किया जाए,
नए किरदार से मिला जाए।
By~ Pradeep Yadav
Comments
Post a Comment