मां

एक छोटे से शब्द में मेरी दुनिया बसती है,
हां! वो मां ही तो है जो बिन मांगे कुछ बस प्यार करती है।
मेरे मां के चेहरे पर जब कभी हंसी खिलती है,
यकीन मानो मुझे दुनिया बड़ी हसीन लगती है।
वो जब सर पर हाथ रख देती है दुआएं,
दुनिया की हर मुश्किल आसान लगने लगती है।
मेरा बचपन तेरी छाया में बीता है,
तुमने साथ दिया तभी तो मैंने सब जीता है।
जरूरत किसी और की नहीं लगती है,
क्योंकि मेरी दुनिया तो तुम में बसती है।
मेरी खुशी के लिए तुम क्या-क्या कर जाती हो,
मैं ना खाऊं तो तुम भी भूखी सो जाती हो।
तुमने मुझे जन्म दिया, छोटे से इतना बड़ा किया।
सारी जरूरत वक्त से पहले पूरा किया,
कभी डांटा तो कभी प्यार किया।
कभी हंसाया तो कभी दूर हो के रुलाया,
सही गलत का फर्क भी बखूबी समझाया।
मेरी जिंदगी तुम्हारी वजह से ही तो चलती है,
तुम जो हो जाओ दूर तो खोने के डर से मौत भी आ जाती है।


                                     By— Pradeep Yadav

Comments

Popular Posts