Dhoni(यहीं तक था)💝
जीवन का सार भी,
और तेरा चमत्कार भी,
यहीं तक था, यहीं तक था।
क्रिकेट वाला प्यार भी,
जुड़ने वाला तार भी,
यहीं तक था, यहीं तक था।
हेलीकॉप्टर की बौछार भी,
बिन रुके तेरा प्रहार भी,
यहीं तक था, यहीं तक था।
उम्मीदों की हार भी,
पलट कर वार भी,
यहीं तक था, यहीं तक था।
तुझसे जुड़ा संसार भी,
लोगों का अहंकार भी,
यहीं तक था, यहीं तक था।
माही की मार भी,
रैना का यार भी,
यहीं तक था, यहीं तक था।
रुका हुआ समंदर भी है,
शॉर्ट माही का दिल दहला देने वाला मंजर भी है,
यहीं तक था, यहीं तक था।
लाख उम्मीदों पर खरा उतरता था,
चलना शुरू करे तो धारा बन बहता था,
अब सब थम गया, माही अब अपने घर गया।
एक असफल कोशिश की थी उसने,
इस कोशिश में वो इतिहास बना गया,
वो दुनिया की ख़ुशी के लिए जीता था,
शायद?
मगर,
वो अपनी उम्र से हार गया।
By— Aditya Kumar
Comments
Post a Comment