अम्बर
बता ऐ अम्बर खुश क्यों नहीं करता,
हमारे गांव में भी बरसात क्यों नहीं करता।
कश्ती बंजर जमीन पर है,
तू बरसात क्यों नहीं करता।
किसान भूखे सो रहे हैं,
उनके परिवार पर रहम क्यों नहीं करता।
मौत से कौन बच पाया है,
ऐ मालिक तू अपने बच्चों का ख्याल क्यों नहीं करता।
जिसके आगे रोज झुकते हैं,
क्या आज वो बसर नहीं करता,
ऐ अम्बर तू बरसात क्यों नहीं करता।
By— Pradeep Yadav
Comments
Post a Comment