राहगुज़र~

हर मौसम में संग-रेज़ों की तरह रहता है,
बादल राहगुज़र में सबके संग रहता है।

हर एक के ये पेश-ए-नज़र में रहता है,
फिर भी क्यूं मुफ़लिस-ओ-नादार रहता है।

एक कश में दस्त-ए-ग़ैब पाने में रहता है,
ग़रीब गरीबी में भी रह कर डरता रहता है।

खिलते है मेरे घर के आंगन में भी फूल,
रंग खुशीयों के प्यार का बुखार रहता है।

हर महव-ए-सफ़र पैसों के सफ़र पे रहता है,
नींद में कागज़ के सफ़र से ख़बर में रहता है।

कलियों के लिए अहल-ए-नज़र रखा रहता है,
खुश्बू कहां जो पैसों में शाम-ओ-सहर रहता है।



                                     By— Pradeep Yadav




sa.ng-rezo.n
संग-रेज़ों سنگ ریزوں
pebbles, gravel, pieces of stone

raahguzar
राहगुज़रراہ گزر
path/ way

pesh-e-nazar
पेश-ए-नज़र پیشِ نَظَر
Arabic, Persian ; Adverb
in view of, in view, in sight
इस दृष्टिकोण से

muflis-o-naadaar
मुफ़लिस-ओ-नादार مفلس و نادار
impoverished and destitute
गरीब और बेसहारा

dast-e-Gaib
दस्त-ए-ग़ैब دستِ غَیب
Arabic, Persian ; Noun, Masculine
hand of destiny, the hidden hand (usually of Providence)
bribe, under the table income
a charm or incantation which ensures a fulfillment of needs in esoteric or miraculous ways
नियति का हाथ, छिपा हुआ हाथ (आमतौर पर प्रोविडेंस का)
रिश्वत, टेबल आय के तहत
एक आकर्षण या मंत्र जो गूढ़ या चमत्कारी तरीकों से जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित करता है

ahl-e-nazar
अहल-ए-नज़र اَہْل نَظَر
Persian ; Noun, Masculine
the visionary person, the discerning, the far-sighted, the perspicacious, the sagacious, broad minded, knowledgeable, true saitns
दूरदर्शी व्यक्ति, समझदार, दूरदर्शी, स्पष्टवादी, बुद्धिमान, व्यापक दिमाग, जानकार, सच्चे संत

muflisho
मुफ़लिसمفلسو
poor

mahv-e-safar
महव-ए-सफ़र محو سفر
Traveller

shaam-o-sahar
शाम-ओ-सहर شام و سَحَر
Arabic ; Adverb, Feminine
evening and morning, all the time, night and day, round the clock

Comments

Popular Posts