ज़िंदगी~

जिंदगी-जिंदगी को राज़ बताए जाती है
जीने के लिए जाते-जाते राह दिखाए जाती है
वक्त की गिरती हुई बर्फ पानी दिए जाती है
ज़ीस्त डूबने लगे तो बर्फ की गहराई समझ आती है
समझते है की थक के बैठे है चौराहे पर
मगर दुपहर अपने साथ ही डुबाए ले जाती है

सूरज की किरणें आंगन में गिरती जाती है
बाम-ओ-दर में ज़िंदगी क्या जिंदगी रह जाती है
रात के सन्नाटो में चुप है हर कदम
कोई आवाज़ मिट्टी से ढक दी जाती है
यूंही गुजरते-गुजरते जिंदगी गुज़र जाती है
उम्र-ए-रफ़्ता में मुश्किलें जिंदगी बन जाती है

यूंही जिंदगी आज़माई जाती है
सांसों पे तलवार कुछ जिक्र कराए जाती है
सुना है "प्रदीप" का लिखा आज़ार कराए जाती है
ढाल है हाथों में मगर लब-ए-इज़हार
ज़ख्म सारे गुफ़्तार कराए जाती है
फूल है की जिंदगी को बेदार कराए जाती है

जिंदगी-जिंदगी को बरबाद किए जाती है
बिना आरज़ू ही मुलाकात किए जाती है
नहीं निगाहो में तो जिस्म में ही ये
ब-दस्तूर गम के बहार दिए जाती है
तवक़्क़ो के खेल है ये सारे "प्रदीप"
इसी में ज़िंदगी हमें जिए जाती है


                                    By~ Pradeep Yadav



baam-o-dar
बाम-ओ-दर بام و در
roof and door

umr-e-rafta
'उम्र-ए-रफ़्ता عُمْرِ رَفْتَہ
Persian ; Adjective
past life, past time, elapsed time

ziist
ज़ीस्त زِیسْت
Persian ; Noun, Feminine, Singular
life, existence
living

aazaar
आज़ार آزار
Persian ; Noun, Masculine, Suffix
affliction
apparition, appearance of a supernatural being
hardship, trouble

lab-e-iz.haar
लब-ए-इज़हार لب اظہار
lips of expression

guftaar
गुफ़्तार گُف٘تار
Persian ; Noun, Feminine, Suffix
speaking, telling, saying
speech, discourse, conversation
a saying

bedaar
बेदार بیدار
Persian ; Adjective
awake, attentive, vigilant, conscious, watchful, alert

ba-dastūr
ब-दस्तूर
As usual

tavaqqo.a
तवक़्क़ोتوقع
expectation, hope

Comments

Popular Posts