मोहब्बत-ए-इश्क~

हमें तो उन्हें सुनना हर बार फिर से किसी नग़्मा-ए-नाक़ूस सा लगता है,
हाय!उनके बाल का रुखसार पे बिखरने पे मेरा होना किसी क़ामूस सा लगता है।

जाने क्यों है वो शख़्स बड़ा हसीन या मुझे ही बहुत मानूस सा लगता है,
अलबत्ता जबसे इश्क़ में हूं मैं उसके मुझे घर भी मेरा किसी फ़ानूस सा लगता है।

ये अश्क जाने क्यूं आने से इश्क़ में आखों से अब जरा कम निकलता है,
मरीज़ हैं जिनके हम इश्क़ में वो शख़्स भी मुझे किसी जालीनूस सा लगता है।

ज़हे!उसके इश्क़ के रोज़गार में अब जाने क्यों उसको ख़लिश सा लगता है,
डूबा हूं मोहब्बत-ए-इश्क 
में और रखा कोई उसके दिल पे आबनूस सा लगता है।

क्या बताए उसको यार की हमें हर रोज़ उनपर मरना कितना अच्छा लगता है,
रंगों से भरे चाहती है इन्द्र-धनुष वो जबकि उनका तन कहकशाँ उरूस सा लगता है।



                                                    By— Pradeep Yadav 




नग़्मा-ए-नाक़ूस;
song of conch

मानूस;
Arabic ; Adjective
associated, familiar, intimate, friendly
familiar (with), intimate, attached, used (to), well-known, friend, companion, associate

क़ामूस;
The ocean
name of an Arabic lexicon
गहरी नदी, शब्दकोष, लुग़त।

अलबत्ता;
Arabic ; Adverb
although, but, on the other hand, of course, surely, certainly, but, however

फ़ानूस;
पुल्लिंग
शीशे की चिमनी, छत पर लटकाया जानेवाला शीशे का शमादान।

जालीनूस;
संज्ञा, पुल्लिंग
एक प्रसिद्ध यूनानी हकीम्, यूनान के एक मशहूर हकीम का नाम जो चिकित्सा की कला में सभी ग्रीक हकीमों से आगे निकल गया था।

ज़हे;
Persian ; Interjection
how good! excellent! wonderful!
bow string

ख़लिश;
Persian ; Noun, Feminine
misgiving, suspicion, unease, dissatisfaction, anxiety worry, scare, prick, pain

आबनूस;
संज्ञा, पुल्लिंग
एक प्रसिद्ध जंगली वृक्ष जिसकी लकड़ी काली एवं बहुत कठोर होती है जो बहुत भारी होती है और यह पानी में डूब जाती है।

कहकशाँ;
Persian ; Noun, Feminine
galaxy, milky way

उरूस;
bride

Comments

Popular Posts