सौदा~
कोई सौदा ना कोई शरमाया,
एक आईना मुझसा जिसने उकसाया।
एक आईना मुझसा जिसने उकसाया।
शो'लों सी अदाएं आवाज़ों ने भटकाया,
एक शख़्स मुझसा जिससे घबराया।
कुछ सितारों ने मिलकर अक्स बनाया,
एक साया मुझसा जिसपर दिल आया।
दिल की ख़्वाहिश़ो को बहलाया,
एक चाँद मुझसा जो आज़ाद बनाया।
नज़रे झुकाया और बात दफ़नाया,
एक बे-ज़बाँ दिल मुझसा झुँझलाया।
ग़म निकाले हाथ में कुम्हलाया,
एक आदत मुझसा अपना पाया।
फूल हुआ बेबाक फिर खिल आया,
एक तूफ़ान मुझसा मुझमें घर बसाया।
कोई सौदा ना कोई बहलाया,
एक साया मुझसा रिश्ता बनाया।
By— Pradeep Yadav
अक्स;
Reverse, Image, Photograph, Reflection
प्रतिबिंब, छाया, साया।
झुँझलाया;
irritated
कुम्हलाया;
Shrivelled; withered
सिकुड़ा हुआ; मुरझाया हुआ।
बेबाक;
bold, fearless
Comments
Post a Comment