मीठा दर्द
अधूरे सवालों की कतार है,
तू जवाबों की बौछार कर।
बीते पल तुझे नहीं खोने है,
मुस्कुराया सबके साथ कर।
खुद को इतना भी मत बचाया कर,
धूप में भी बाहर जाया कर।
कामयाबी की महफ़िल कोई सजाएगा नहीं,
अपनी मेहनत से कमाया कर।
डर हार है और मेहनत दर्द है,
इस मीठे एहसास को महसूस किया कर।
By— Pradeep Yadav
Comments
Post a Comment