बहन🥰💫
जिससे कोई बात नहीं छुपाता हूं,
कैसी भी हो हर बात बताता हूं।
खुशी हो तो उसके साथ खुश हो लेता हूं,
दुख में उसके गले लग कर रो लेता हूं।
तबीयत जो खराब हो मेरी,
डॉक्टर वो बन जाती है।
भूख जो कभी लगे मुझे,
अपने नन्हे हाथों से बना के खिलाती है।
भाईसाहब वो छोटी बहन है मेरी,
प्यार भी बेहद करती है और डांट भी वही खिलाती है।
मुझे दुनिया की हर बुराइयों से दूर रखती है,
खुद से जादा मेरी फिकर करती है।
वो बहन ही है, जो लाखो बार लड़ ले,
फिर भी अपने भाई से प्यार करती है।
बताता नहीं कभी तुम्हे याद कितना करता हूं,
जताता नहीं कभी तुम्हे प्यार कितना करता हूं।
बहन नहीं तुम बस एक ऐसी दोस्त हो,
जो मेरी गलती अपने सिर ले लेती हो।
था एक आंजाना सा रिश्ता,
भाई-बहन बन गए।
तू बहन नहीं...
दुनिया है मेरी...
वो दुआ है मेरी।
जब भी आती है मुसीबतें ज़िंदगी में कोई,
वो मेरी हर मुश्किल आसान कर देती है,
टूट कर जब भी बिखरने लगता हूं मै,
हर बार वो मुझेमे नई जान भर देती हैं।
थोड़ी पागल सी,थोड़ी सयानी सी है,
पर घर में चलती उसकी मनमानी है,
जब हस्ती है तो फूल गिरते है,
बस हस्ते हुए दो दांत जादा दिखते है...
बस ऐसी ही है वो।।
By:— Pradeep Yadav
Niceee
ReplyDeletewonderful😍💝💟
ReplyDeleteAmazing 🔥🖤
ReplyDeleteShukriya 🙏❣️
Delete