गुरु 🖤💫
बनकर फरिश्ता, धरती पर आया।
देकर ज्ञान अपना गुरु कहलाया।
है निराला प्यार जताने का तरीका,
डांट कर हम को सही रास्ता दिखाया।
गिरे जब भी हम राह-ए-मंजिल में
तब तब संभालने को हाथ बढ़ाया।
घबराए जब जिंदगी के सफर में हम,
तब बनकर यार हमारा साथ निभाया।
कराया सफलता से परिचय है हमारा,
असफलता को मिलो दूर भगाया।
करके दूर बुरी संगति को हमारे,
अच्छाई का सच्चा मार्ग दिखाया।
कैसे करें हम बयान लफ्जों में उनका,
जिनके हर लफ्ज़ में, ये जग समाया।
ईश्वर से ऊंचा इन का दर्जा है,
अपना जीवन बच्चों के पीछे खर्चा है।
खुद रहें गहराइयों में,हमें आकाश दिखाया है।
कुछ नहीं थे हम इनके बिना,
इन्होंने हर पल साथ निभाया है।
मां-पिता के बिना इन्होंने, मां पिता का स्थान पाया।
ईश्वर नाम गुरु कहलाया।।
By:— Pradeep Yadav
Comments
Post a Comment