डर है~
कोई रास्ता है ना ही कोई मंजिल ना ही कोई घर है,
कोई रखा नहीं है ग़ुर्बत में ना ही हम पे तेरी नज़र है।
लौटा थककर फिर भी खोई पास-बुक में नज़र है,
प्यार के खत ना ही कोई दिखा एहसान का असर है,
रात-दिन रिश्तों में नाचा और उसका यही शहर है,
कि बे-आब है इस भरम में करना उसे बड़ा शजर है।
तू बता ऐ बुत-ए-जाँ-दार क्या गुज़रगाह की ख़बर है,
क्या महफ़ूज़ शिवाले में हैं तेरे बंदे या वहां भी डर है।
By— Pradeep Yadav
ग़ुर्बत;
Arabic ; Noun, Feminine
poverty, indigence, destitution,
state of being a traveller or being away from one's homeland or in an alien land, state of being a foreigner misery, woe
शजर;
Arabic ; Noun, Masculine
a tree, a plant
बे-आब;
Lacklustre
बिना पानी के, सूखा हुआ
बुत-ए-जाँ-दार;
living and breathing idol
गुज़रगाह;
path, road, a passage
शिवाले;
temples
Comments
Post a Comment