गुलज़ार हो गए~
हवाओं में साज़िश ले कर खुद में सौत-ए-हज़ार हो गए,
रिश्वत के दौर में ले कर प्यार हम उनपर निसार हो गए।
माना की अल्फ़ाज़ो से चेहरे महव-ए-रुख़-ए-यार हो गए,
निकले थे सय्यारा-वार फिर राह ले कर दर-किनार हो गए।
पेशा था जो ले कर एहतिजाज आशिक़-ए-ज़ार हो गए,
हम अदावत ले कर उनसे खुद के ही शिकार हो गए।
आता नही अब कोई ले कर रविश इतने दाग़दार हो गए,
मौसम की मार ले कर मेरे फूल भी बदबूदार हो गए।
ये जाने कौन है जो आ जाती है मेरे दरमियां यार कहकर,
कैसे चुकाऊँगा साथ ले कर इतने सबके उधार हो गए।
समुंदर की लहरों से वज़्अ ले कर ओढ़े और बेज़ार हो गए,
देखना था आज का और ले कर कल को गुलज़ार हो गए।
By~ Pradeep yadav
सौत-ए-हज़ार;
thousands of sounds
निसार;
Arabic ; Noun, Masculine
money given away as alms on festive occasions, strewing, dispersion, scattering, throwing, sacrifice, offerings
बलि, क़ुर्बान, निछावर।
महव-ए-रुख़-ए-यार;
infatuated by face of beloved
प्रिय के चेहरे से मुग्ध
सय्यारा-वार;
series of planets, planet by planet
एहतिजाज;
Arabic ; Noun, Masculine, Singular
protest, objection, outcry, corroborate, give a proof
aashiq-e-zaar
आशिक़-ए-ज़ार;
afflicted/ impoverished lover
पीड़ित/गरीब प्रेमी
अदावत;
enmity, hatred, animosity
शत्रुता, वैर, दुश्मनी ।
दुश्मनी, नफरत, दुश्मनी (बहुवचन)
रविश;
Persian ; Noun, Feminine
manner, behaviour, habit, custom, fashion, gait, motion
वज़्अ;
manner/ state/ style
तौर-तरीक़ा
बेज़ार;
Persian ; Adjective
sick of, displeased, tired of, weary, vexed, disgusted, apathetic, out of humour
बीमार, अप्रसन्न, थके हुए, थके हुए, परेशान, घृणास्पद, उदासीन, हास्य से बाहर
Comments
Post a Comment