तुम्हारा हो गया~

जो ख्वाब कभी अधूरे थे, पल-पल में खोए रहे,
तुम्हारी निगाहों से वो ख्वाब भी पूरा हो गया।

सपनों की दुनिया से जब मैं गुज़रा करता था,
हर ख़्वाब तुम्हारे हाथों में मेरा हो गया।

दिल की गहराइयों में जो सन्नाटा था बसा,
तुम्हारी हँसी से वो भी तुम्हारा हो गया।

जो शायरियाँ अधूरी थीं कभी दिल की किताबों में,
तुम्हारी बातों से वो भी किताब तुम्हारा हो गया।

हमने दिल को अपनी बाहों में छुपाया, फिर भी न अपना हो सका,
तुम्हारी नज़र ने ऐसा जादू किया, दिल तुम्हारा हो गया।

हमने मोहब्बत को हर ओर बिखेर दिया, पर दिल को भर न सके,
तुम्हारी एक झलक 
में दिल तुम्हारा हो गया।

हमने दिल के हर कोने को सजाया तुझसे मिलने की चाह में,

तुम्हारी मौजूदगी ने वो तमन्ना छुई, दिल तुम्हारा हो गया।

हमने हर धड़कन को तुझसे जोड़ा, पर दिल को अपनाया न था,
तुम्हारे प्यार की मीठी बातों ने दिल को
 छेड़ा, दिल तुम्हारा हो गया

जो सपने थे अधूरे, जो पल थे ख्वाबों में,
वो न मेरा था, पर तुम्हारी आँखों से वो पूरा हो गया।


     By- Pradeep Yadav 



Comments

Popular Posts