सफ़र ~

ज़िंदगी-ए-इश्क़ के मौसम में डूब पाए नज़ारे भी,
सूद रहा मुक़द्दर उससे मुश्तरक रहे कुछ ख़सारे भी।

इश्क़ के सफ़र से जो कभी खुद को उतारे भी,
मिले हम वहीं तन्हा ही और रहे कुछ प्यारे भी।

देखे ख्वाब फूल के और फलक के कई तारे भी,
मेरे रात के सफ़र अब समेट रहे कुछ सितारे भी।

जब नज़ारे थे तो आँखों को ना समझा पाए हम,
मगर तुम्हारे हिस्से के मुबहम रहे कुछ इशारे भी।

हम खुद के ना हो कर जो रहे बहुत तुम्हारे भी,
सिर्फ हमारे ख़्वाब थे जिनमें रहे कुछ किनारे भी।



                                      By— Pradeep Yadav 


ज़िंदगी-ए-इश्क़;
life of love

सूद;
Persian,Arabic ; Noun, Masculine
gain, profit, advantage
interest, premium paid for the use of money
profit, gain, interest

मुक़द्दर;
Arabic ; Noun, Masculine
destined, predestined, ordained by God, preordained
decreed (by God), appointed, predetermined
fate, destiny

मुश्तरक;
Arabic ; Adjective
joint, common, coparcenary
held in common, in common

ख़सारे;
deficits/ losses

मुबहम;
Arabic ; Adjective
hidden, ambiguous, equivocal, indistinct, doubtful, dubious

Comments

Popular Posts